Up Board Copy Checking 2020 Upmsp Result 10th And 12th Class Copies Evaluated From April 25 - Up Board Result...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 19 Apr 2020 09:41 AM IST

यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन

ख़बर सुनें

UP Board Result 2020 Date:  यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन मार्च के महीने से शुरू हो गया था। परंतु कोरोना महामारी की वजह से यूपी बोर्ड की कॉपियों का मुल्यांकन कार्य रोक दिया था। जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है। मूल्यांकन के समय परीक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा साथ ही सैनेटाइजर का भी प्रयोग करना होगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों से बात की । इस कांफ्रेंसिंग में डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड की कॉपियों को 25 अप्रैल से मूल्यांकन शुरू करने की बात कही। वहीं उन्होंने आगे कहा मूल्यांकन केंद्रों पर सैनेटाइजर की व्यवस्था होनी चाहिए। परीक्षक कॉपियों के मूल्यांकन करते समय कम से कम एक मीटर की दूरी बना कर रखें और जल्द से जल्द कॉपियों का मुल्यांकन कर लिया जाए, जिससे परिणाम जारी करने में कोई परेशानी ना आए।

UP Board Result 2020

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सहारनपुर के डीआईओएस अरुण कुमार दुबे ने कहा कि बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने की तारीख 25 अप्रैल, 2020 निर्धारित की गई है। केंद्र प्रभारी अपने यहां परीक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखवाएं। हर केंद्र पर सैनेटाइजर की उपलब्धता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें  - UGC NET June Exam 2020: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब इस वक्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

Post a Comment

0 Comments