RRB Group D Salary

RRB Group D Exam: रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा में देरी होगी। रेलवे भर्ती बोर्ड अभी एनटीपीसी की परीक्षा के लिए एजेंसी के चयन पर काम कर रहा है।

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

आरआरबी ग्रुप डी (RRB Group D) भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों को है। आरआरबी परीक्षा कराने के लिए एजेंसी की नियुक्ति पर काम कर रहा है। हालांकि अभी ग्रुप डी की एजेंसी के चयन के लिए कोई टेंडर नहीं निकाला गया है, ऐसे में ग्रुप डी की परीक्षा में अभी समय है। ग्रुप डी के पदों पर चयन के लिए पहली स्टेज में कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरे स्टेज में शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। पहली स्टेज की सीबीटी में पास होने वाले उम्मीदवार ही दूसरे स्टेज की परीक्षा में भाग ले सकेंगे। दूसरे स्टेज के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।


आइये जानते हैं ग्रुप डी की सैलरी के बारे में.. (RRB Group D Salary
)

रेलवे ग्रुप डी के कर्मचारियों को 18,000 रुपये शुरुआती वेतन के साथ 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स के लेवल 1 के मुताबिक सैलरी मिलेगी।









































स्केल पे बैंड ग्रेड पे ग्रेड पे-एंट्री लेवल
PB-1 15600-60600 5400 21000


5700 23190


6000 25380


7200 29730


8400 34080
PB-2 29900-104400 12600 40500


13800 51420


14400 54450
PB-3
16200 63000

46800-117300 19800 76590


22800 88500
PB-5 112200-20100 26100 138300


26700 147300


30000 159000

यह भी पढ़ें:
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में पास होने के लिए लाने होंगे इतने नंबर

RRB Group D Salary: अन्य भत्ता

1. महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA)

2. दैनिक भत्ता, 8 किलोमीटर से ज्यादा पर माइलेज भत्ता (Daily Allowance, Mileage Allowance beyond 8 km)

3. परिवहन भत्ता (Transport Allowance-TPA)

4. मकान किराया भत्ता ( House Rent Allowance-HRA)

5. अवकाश के मामले में मुआवजा Compensation in case of Holidays

6. नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता ( Allowance For Night Duty)

7. निर्धारित वाहन भत्ता (Fixed Conveyance Allowance)

8. ओवरटाइम भत्ता (Overtime Allowance-OTA)

 

Jobs Junction
News
 से जुड़े हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए NBT के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें
Web Title rrb group d salary details

(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)






**** Multiplex Ad ***



Post a Comment

0 Comments