एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, Updated Thu, 30 Apr 2020 11:41 AM IST
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद ऋषि को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में भी ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। आइये जानते हैं इनके करियर और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

0 Comments