Ncert 2020 Rie Common Entrance Examination (cee) Application Start - Ncert ने शुरू किया...





एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Apr 2020 02:07 PM IST











exam




exam
- फोटो : अमर उजाला







ख़बर सुनें








राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभिन्न शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।जो उम्मीदवार इस परीक्षा का हिस्सा बनना चाहते हैं वे आवेदन कर सकते हैं।



ध्यान दें कि RIE CEE के माध्यम से, छात्रों को RIE अजमेर, RIE भोपाल, RIE भुवनेश्वर, RIE मैसुरु, NERIE शिलांग, आदि में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जा रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मई, 2020 है।

वर्तमान में RIEs पांच अलग-अलग शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम- B.Sc. B.Ed. (4 वर्ष), बीएबीईडी (4 वर्ष), M.Sc.Ed. (6 वर्ष), बी.एड. (2 वर्ष), और एम.एड. (2 साल) कोर्स प्रदान करता है। योग्य उम्मीदवारों के लिए सीईई एनसीईआरटी की वेबसाइट से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के लिए वेबसाइट Cee.ncert.gov.in है।


आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद, RIE CEE 2020 एडमिट कार्ड 12 मई को जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र 23 मई 2020 तक डाउनलोड कर सकते हैं। हालंकि CEE 2020 की परीक्षा 24 मई को आयोजित किया जाएगा।


बता दें कि परीक्षा के परिणाम 5 जुलाई को घोषित किए जाएंगे और बी.एड. और एम.एड. 10 जुलाई, 2020 को घोषित किए जाएंगे। 

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- सरकार की इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनें और जीतें 75 हजार रुपये, आवेदन प्रक्रिया बेहद आसान






Post a Comment

0 Comments