एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Apr 2020 07:00 PM IST
महाराष्ट्र शिक्षा विभाग दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान मोबाइल एप, टीवी और रेडियो के जरिए पठन सामग्री पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन 15 अप्रैल से पहले चरण के तौर पर सूबे के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों तक ऑनलाइन मीडियम मोबाइल एप, टीवी और रेडियो के जरिए पठन सामग्री पहुंचाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। स्कूल और कॉलेज सभी बंद हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
ऐसे में कई राज्य विद्यार्थियों तक फ्री में ऑनलाइन माध्यम के जरिए पठन सामग्री पहुंचाने में लगे हुए हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई में बाधा न पैदा हो। ऐसे में अब महाराष्ट्र शिक्षा विभाग भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले बिहार शिक्षा बोर्ड भी आठवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थयों को रेडियो के जरिए पढ़ाने की बात कह चुका है।
इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस: बिहार में रेडियो से पढ़ेंगे आठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थी
बिहार में कुछ दिनों में आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक पाठ्यक्रम रेडियो के जरिए शुरू कराया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस बात की घोषणा की है। परिषद का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद विद्यार्थी आने वाले दिनों में रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू किया जा सके। महाराष्ट्र में प्रथम चरण के तहत शिक्षा विभाग मई तक के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन अपलोड करेगा।
महाराष्ट्र शिक्षा विभाग दूर-दराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान मोबाइल एप, टीवी और रेडियो के जरिए पठन सामग्री पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन 15 अप्रैल से पहले चरण के तौर पर सूबे के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले विद्यार्थियों तक ऑनलाइन मीडियम मोबाइल एप, टीवी और रेडियो के जरिए पठन सामग्री पहुंचाई जाएगी ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। स्कूल और कॉलेज सभी बंद हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ ही कई राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं।
ऐसे में कई राज्य विद्यार्थियों तक फ्री में ऑनलाइन माध्यम के जरिए पठन सामग्री पहुंचाने में लगे हुए हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है ताकि उनकी पढ़ाई में बाधा न पैदा हो। ऐसे में अब महाराष्ट्र शिक्षा विभाग भी विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इससे पहले बिहार शिक्षा बोर्ड भी आठवीं से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थयों को रेडियो के जरिए पढ़ाने की बात कह चुका है।
इसे भी पढ़ें-कोरोना वायरस: बिहार में रेडियो से पढ़ेंगे आठवीं से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थीबिहार में कुछ दिनों में आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक पाठ्यक्रम रेडियो के जरिए शुरू कराया जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस बात की घोषणा की है। परिषद का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान घरों में मौजूद विद्यार्थी आने वाले दिनों में रेडियो के जरिए अपना शैक्षणिक पाठ्यक्रम पूरा करेंगे। यह निर्णय इसलिए लिया जा रहा है ताकि नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू किया जा सके। महाराष्ट्र में प्रथम चरण के तहत शिक्षा विभाग मई तक के पाठ्यक्रम को ऑनलाइन अपलोड करेगा।
0 Comments