Iits To Conduct Special Placement Drives For Students Affected By Cancelled Job Offers - Covid-19:...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Apr 2020 07:48 PM IST

ख़बर सुनें

अगर कोरोना वायरस की वजह से आपके नौकरी के प्रस्ताव को झटका लगा है तो आईआईटी इसकी भरपाई करेगा। आईआईटी ऐसे छात्रों के लिए नौकरी का विशेष अभियान चलाएगा जिनकी नौकरी के ऑफर कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुए हैं। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने दी है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री

रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने बुधवार को कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान उन छात्रों के लिये विशेष भर्ती अभियान चलाएंगे जिनकी नौकरी की पेशकश कोरोना वायरस के चलते रद्द हो गई है।  उन्होंने कहा,  मैंने आईआईटी संस्थानों के निदेशकों को ऐसे छात्रों के लिए विशेष भर्ती अभियान शुरू करने के लिए कहा, जो कोरोना वायरस की वजह से अपनी नौकरी का प्रस्ताव गंवा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें-CUCET 2020: 14 सेंट्रल और 4 स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी

शिक्षा मंत्री ने कहा, मैंने सभी नियोक्ताओं से तकनीकी शिक्षण संस्थानों के स्नातक छात्रों के सामने रखी गई नौकरी की पेशकश वापस नहीं लेने की अपील की है। गौरतलब है कि निशंक ने पिछले सप्ताह 23 आईआईटी के निदेशकों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि कोरोना वायरस की वजह से किसी भी हालत में कैंपस प्लेसमेंट प्रभावित न हों। बता दें कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments