एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:06 PM IST
ख़बर सुनें
आईआईटी रुड़की ने कोरोना वायरस संदिग्धों की निगरानी के लिए खास मोबाइल एप बनाया है। यह अत्याधुनिक फीचर युक्त ट्रैकिंग मोबाइल एप है। इस मोबाइल एप के जरिए कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों को ट्रैक किया जा सकेगा। अगर कोरोना वायरस संक्रमित कोई व्यक्ति किसी नियम का उल्लंघन करेगा तो यह मोबाइल एप उसको ट्रैक कर लेगा। क्वारंटाइन के दौरान भी अगर कोई कोरोना संक्रमित मरीज कुछ गड़बड़ करता है, तो इस मोबाइल एप के जरिए उस बात का पता लग सकेगा।
इस मोबाइल एप की सबसे बड़ी खासियत है कि यह लाइव ट्रैकिंग करने में सक्षम है। इसके जरिए विभाग किसी भी व्यक्ति की मूवमेंट हिस्ट्री को देख सकता है। अगर मोबाइल डेटा गड़बड़ होता है तो यह मोबाइल एप संबंधित व्यक्ति को अलर्ट भेज देगा। यह मोबाइल एप मल्टी कैमरा सपोर्ट करता है। आपको बता दें कि आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने कम कीमत वाले वेंटिलेटर भी तैयार किए हैं जो कि पोर्टेबल हैं। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

0 Comments