icmr fellowship 2020 schedule release for jrf know how to apply exam date other details

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (ICMR JRF) परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से ICMR 150 फेलोशिप देगा।

icmr fellowship 2020, icmr fellowship, icmr, exam date, exams, indian council of medical reserch, आईसीएमआर फेलोशिप 2020, आईसीएमआर फेलोशिप, आईसीएमआर, परीक्षा, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च

शैक्षिक योग्यता क्या है?

फेलोशिप के लिए एमएससी/एमए या दूसरी डिग्री वाले भी आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और ईड्बलूएस श्रेणी के लोगों के डिग्री में कम से कम 55 फीसदी अंक होने चाहिए। वहीं एससी, एसटी और पीडब्लूडी श्रेणी वाले उम्मीदवारों के 50 फीसदी अंक होने चाहिए।

आयु सीमा क्या है?

आवेदन के लिए उम्मीदवारों की उम्र 20 सितंबर 2020 को 28 साल या इससे कम होनी चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी और PwBD के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा ओबीसी श्रेणी की महिलाओं को 3 साल की छूट मिलेगी।

कब होगी परीक्षा?

आईसीएमआर पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ के सहयोग से परीक्षा आयोजित करेगा। इस फेलोशिप के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

आवेदन शुल्क क्या है?

इस फेलोशिप के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों कोई किसी आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

इस प्रकिया के माध्यम से कुल फेलोशिप में से 120 उम्मीदवारों को बायोमेडिकल साइंस ( माइक्रोबायोलॉजी, फिजियोलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, जेनेटिक्स, ह्यूमन बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोफिजिक्स, इम्म्युनोलॉजी, फार्माकोलॉजी, नर्सिंग, जूलॉजी, बोटेनी, इंवायरमेंटल साइंस और वेटरनरी मेडिसिन) में फेलोशिप दी जाएगी।

इसके साथ ही 30 फेलोशिप सोशल साइंस जैसे साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, होम साइंस, स्टैटिस्टिक्स, एंथ्रोपोलॉजी, सोशल वर्क, पब्लिक हेल्थ में भी दी जाएंगी।

BARC Recruitment 2020: बीएआरसी में भर्ती के लिए 15 अप्रैल तक करें आवेदन





Post a Comment

0 Comments