एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Apr 2020 05:23 PM IST
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : ट्विटर
ख़बर सुनें
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 2 मई को विद्यार्थियों के साथ वेबिनार के जरिए संवाद करेंगे। शिक्षा मंत्री वेबिनार के जरिए विद्यार्थियों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब देंगे। इस बात की जानकारी खुद शिक्षा मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से देश की जो वर्तमान स्थिति हुई है और लॉकडाउन लगाया गया है, इसे देखते हुए विद्यार्थियों के मन में कई ऐसे सवाल होंगे जिनका वो जवाब चाहते होंगे। वेबिनार के जरिए 2 मई को दोपहर 12 बजे मैं विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सवालों का जवाब दूंगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी ट्विटर पर #EducationMinisterGoesLive के साथ जुड़कर अपने सवाल साझा करें। इसके अलावा विद्यार्थी मुझे टैग करके भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो कि तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से विद्यार्थियों के मन में परीक्षाओं से लेकर रिजल्ट तक कई सवाल हैं। शिक्षा मंत्री अपने वेबिनार में विद्यार्थियों के इन्हीं सवालों का जवाब देंगे। शिक्षा मंत्री ने बाकायदा ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि विद्यार्थियों के साथ वेबिनार के बाद वो शिक्षकों के लिए अलग से एक वेबिनार कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। शिक्षकों के साथ होने वाले वेबिनार की अभी तारीख नहीं बताई गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी एचआरडी मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर भी अपने सवाल पूछ सकते हैं।
प्रिय विद्यार्थियों, वर्तमान स्थिति में आपके मन में कई प्रश्न आने स्वाभाविक हैं? मैं वेबिनार द्वारा 2 मई, 12 pm को आपसे संवाद स्थापित करूँगा।
आप #EducationMinisterGoesLive के साथ मेरे ट्विटर @DrRPNishank व मंत्रालय के ट्विटर @HRDMinistry को टैग/मेंशन कर अपने प्रश्न साझा करें। pic.twitter.com/yOwr37Lp08
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) April 30, 2020

0 Comments