Hrd Minister Appealed To All The States To Start The Process Of Evaluation Of Answer Sheets Of Board Exams -...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Apr 2020 07:24 PM IST

रमेश पोखरियाल निशंक (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook

ख़बर सुनें

केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सभी राज्यों से बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू करने की अपील की है। शिक्षा मंत्री ने सभी राज्यों से कहा है कि वो अपने यहां हुई बोर्ड की परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया को शुरू करें। शिक्षा मंत्री ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को राज्यों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया की सुविधा प्रदान करने के लिए भी कहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षा मंत्री का कहना था कि बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के फौरन बाद कराई जाएंगी। उन्होंने यह बात सोमवार को विद्यार्थियों और अभिभावकों के साथ ऑनलाइन चर्चा के दौरान कही थी। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  का उपयोग करने की सलाह भी दी थी। उनका कहना था कि विद्यार्थियों को लॉकडाउन के दौरान मिलने वाले वक्त का सदुपयोग करना चाहिए। 

Post a Comment

0 Comments