Gujarat Board 2020 Releases Hsc Answer Key Of Science Exam Know More Details - बोर्ड ने...





एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 28 Apr 2020 12:34 PM IST











परीक्षा केंद्र से बाहर जाते छात्र।




परीक्षा केंद्र से बाहर जाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।







ख़बर सुनें








गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने उत्तर कुंजी जारी की है। बता दें कि ये आंसर की मार्च में आयोजित कक्षा 12वीं के विज्ञान बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई हैं। ध्यान दें कि उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं और 4 मई तक आधिकारिक उत्तर कुंजी के खिलाफ भी आपत्ति उठा सकते हैं।


गुजरात के मुख्यमंत्री के सचिव अश्विनी कुमार ने बयान में कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन 16 अप्रैल से शुरू हो गया है। गुजरात में बोर्ड परीक्षाएं कक्षा 10वीं (SSC) के छात्रों के लिए 5 मार्च से शुरू हुईं और 17 मार्च, 2020 को संपन्न हुईं। जबकि कक्षा 12वीं (HSC) के लिए गुजरात बोर्ड की परीक्षा 5 मार्च से शुरू हुई और 21 मार्च, 2020 को संपन्न हुई। व्यावसायिक विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा 13 मार्च से 21 मार्च तक आयोजित की गई थी।

गुजरात सरकार ने एक से लेकर 9वीं और 11वीं के छात्रों को अगली कक्षा में भेजने का फैसला किया है। राज्य के कॉलेज और विश्वविद्यालय में 15 अप्रैल से 15 मई तक छुट्टियों की घोषित कर दी गई है। उनकी वार्षिक परीक्षाएं यूजीसी और एआईसीटीई द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

अंग्रेजी में इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...





Post a Comment

0 Comments