एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 08 Apr 2020 06:44 PM IST
ख़बर सुनें
CUCET 2020: लॉकडाउन की वजह से सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ गई है। आवेदन की आखिरी तारीख पहले 11 अप्रैल थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है। इस एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान की तरफ से किया जा रहा है। CUCET राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा होती है जो साल में सिर्फ एक ही बार आयोजित की जाती है। इस एंट्रेस टेस्ट के तहत यूजी/पीजी, एमफिल और पीएचडी में दाखिला मिलता है।
CUCET 2020 के तहत देश की 14 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चार स्टेट यूनिवर्सिटी सहित कुल 18 यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो गई थी। सीयूसीईटी-2020 में पहले 20 यूनिवर्सिटी शामिल होने वाली थी, लेकिन दो यूनिवर्सिटी ने अपना नाम वापस ले लिया था । यूजी और पीजी कोर्स की परीक्षा 30 और 31 मई को होगी। जबकि पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 6 और 7 जून को होगी। परीक्षा से पहले 18 मई को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी हो जाएंगे। इस परीक्षा का रिजल्ट 26 जून को घोषित होगा।
इसे भी पढ़ें-लॉकडाउन: कोरोना वायरस की वजह से लॉ स्कूल एडमिशन टेस्ट 2020 स्थगित
क्या है सीयूसीईटी की आधिकारिक वेबसाइट?
https://www.cucetexam.in/
कैसे करना है CUCET 2020 के लिए आवेदन?
-सबसे पहले CUCET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको 'ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म' लिखा हुआ दिखेगा।
- आपको इस पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा जहां आपको अपनी डिटेल भरनी हैं।
- डिटेल भरने के बाद फोटोग्राफ और स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करना है।
- इसके बाद एप्लीकेशन फीस जमा करनी है।
- इस तरह आपका एप्लीकेशन फॉर्म भर जाएगा।

0 Comments