Anand Kumar Urges The Government, Says Channel - 'doordarshan Education' Starts - सरकार से...

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Apr 2020 07:53 PM IST

ख़बर सुनें

सुपर 30 के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय से आग्रह किया है कि वे समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित छात्रों के लिए एक 24x7 शिक्षा चैनल दूरदर्शन शिक्षा शुरू करें। अब भी COVID-19 लॉकडाउन के दौरान कुछ छात्र-छात्राएं ऑनलाइन सीखने की सुविधा से वंछित हैं।

बता दें कि आनंद कुमार अपने अत्यंत सफल और प्रसिद्ध सुपर 30 कार्यक्रम के लिए जाना जाता है। ये अभूतपूर्व सफलता के साथ IIT-JEE प्रवेश परीक्षा के लिए हर साल वंचित वर्गों के 30 छात्रों को शिक्षा देते हैं। कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' से एक विशेष शिक्षा चैनल की मांग की है और कहा है कि डीडी देश भर के छात्रों के लिए बहुत मददगार होगा।

दुनिया के बाकी देशों की तरह, भारत COVID-19 महामारी के कारण एक अभूतपूर्व स्वास्थ्य संकट से जूंझ रहा है। इसके लिए सरकार ने लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू कर दिया है। लेकिन इससे हमारे छात्रों की शिक्षा में भारी नुकसान हो रहा है।

हालांकि कई संस्थान ऑनलाइन साधनों को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन छात्रों के एक बड़े हिस्से की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में यह कोशिश कारगर नहीं है।

कुमार ने मानव संसाधन विकास मंत्री से दूरदर्शन का विशिष्ट 24x7 शिक्षा चैनल शुरू करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा हा कि "मैं आमतौर पर अप्रैल में अगले बैच के चयन की प्रक्रिया शुरू करता हूं लेकिन इस बार देरी के कारण ये संभव नहीं हो पाया। मैं विभिन्न माध्यमों से अलग अलग कक्षाओं का संचालन कर रहा हूं। अगले बैच के चयन को लेकर जल्द ही उचित समाधान लेकर आऊंगा।"

Post a Comment

0 Comments