ISRO Young Scientist Program 2020: Last Date to Submit Certificates for ISRO YUVIKA Programme Extended

Jobs

oi-Shilpa Thakur

|

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट जमा कराने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पुराने शेड्यूल के अनुसार, 26 मार्च 2020 को आवेदन करने का आखिरी मौका था। लेकिन अब इसरो ने आवेदन के लिए समय बढ़ा दिया है। इससे पहले भी एक बार तारीख आगे बढ़ चुकी है। अब एक बार फिर तारीख में बदलाव किया गया है।

ISRO Young Scientist Program 2020, ISRO Young Scientist Program, ISRO YUVIKA 2020, ISRO YUVIKA 2020 Programme, ISRO YUVIKA Programme Last Date, YUVIKA Programme 2020, yuvika isro 2020, isro yuvika programme 2020 registration, स्कूली बच्चे, छात्र, आवेदन, young scientist program registration, युविका इसरो 2020, युविका प्रोग्राम, इसरो युविका प्रोग्राम 2020 रजिस्ट्रेशन, इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन, इसरो

इसरो युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम के लिए सर्टिफिकेट जमा कराने की तारीख को बढ़ाकर 2 अप्रैल 2020 कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इसके लिए आवेदन नहीं किया था, वह 2 अप्रैल, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम का रिजल्ट 10 मार्च को जारी कर दिया गया था। लेकिन इस रिजल्ट में शामिल छात्रों को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने होंगे।

अगर छात्र ऐसा नहीं करते हैं तो उनके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। इन दस्तावेज को इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके डाउनलोड किया जा सकता है। दस्तावेज के वेरिफिकेशन के बाद इसरो आखिर में चुने गए बच्चों की लिस्ट जारी करेगा। इस कार्यक्रम के लिए 113 बच्चों को चुना जाएगा। चुने गए बच्चों को मई 2020 में दो हफ्तों के लिए इसरो बुलाया जाएगा जहां इसरो के वैज्ञानिक उन्हें जानकारी देंगे।

क्या है युवा विज्ञानी कार्यक्रम?

ये कार्यक्रम इसरो ने स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू किया है। जिसमें वे छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं जो कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ाई कर रहे हैं। यह एक तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो गर्मी की छुट्टियों के समय संचालित किया जाता है। इसकी अवधि दो हफ्ते की होती है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को इसरो के कार्यों, वैज्ञानिक अनुसंधानों, रॉकेट व अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी दी जाती है।

ESIC Faridabad Interview Schedule 2020: ईएसआईसी इंटरव्यू शेड्यूल यहां देखें





Post a Comment

0 Comments