एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, Updated Sun, 29 Mar 2020 01:07 PM IST
कोरोना वायरस जैसी गंभीर महामारी से आज पूरा देश दहशत में है। ऐसे में लोगों का मनोबल कम न हो, इसके लिए हम आपके लिए एक ऐसी सक्सेस स्टोरी लाए हैं जो आपके अंदर उत्साह भर देगी। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में सफलता हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी या भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (IAS or IPS Officer) बनने के लिए युवा दिलो-जान लगा देते हैं। उस पद पर पहुंचने वाले ज्यादातर युवा की अपनी एक कहानी होती है। कहानी मेहनत, संघर्ष और दृढ़ इरादों की। ऐसी ही एक कहानी हम आज आपको बता रहे हैं।
ये कहानी है साफिन हसन की। साफिन.. जिन्होंने 2017 यूपीएससी परीक्षा में 570 रैंक हासिल की और मात्र 22 साल की उम्र में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (IPS Officer) बने। न जाने ऐसी कितनी रातों को इन्हें खाना तक नसीब नहीं हुआ। ऐसी कई मुश्किलों को मात देकर साफिन हसन ने अपना लक्ष्य हासिल किया है। आइए इनके बारे में पढ़ते हैं सबकुछ...

0 Comments