इनके द्वारा आप घर बैठ कर ऑनलाइन पढ़ाई करें

UGC ने 10 महत्वपूर्ण Websites के लिंक्स शेयर करे हैं । इन Websites के लिंक्स के द्वारा Students/Teachers/Researchers घर  के अंदर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं ओर Lockdown की वजह से मिल रहे समय का सदुपयोग कर सकते हैं । एक आधिकारिक नोटिफ़िकेशन के अनुसार, MHRD, UGC और (IUCs)  - Information and Library Network (INFLIBNET) और Consortium for Educational Communication (CEC) ने कई ऐसे Resources उपलब्ध करा रखे हैं जिन्हें विद्यार्थी, शिक्षक और शोधकर्ता घर बैठ कर Access कर सकते हैं और ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। इनके लिंक्स नीचे दिये गए हैं     


UPSC (CSE) Prelims 2020: तैयारी के लिए Subject-wise महत्वपूर्ण Resources



1 - SWAYAM On-line Courses


http://storage.googleapis.com/uniquecourses/online.html


कोई भी विद्यार्थी इस लिंक के द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन के नि:शुल्क बहुत सारे Courses इसके द्वारा हासिल कर सकता है। UGC के अनुसार, जनवरी 2020 के सेमेस्टर में SWAYAM (swayam.gov.in) पर पंजीकृत होने वाले छात्र या शिक्षार्थी अपनी पढ़ाई हमेशा की तरह जारी रख सकते हैं।



2 # UG/PG MOOCs:


http://ugcmoocs.inflibnet.ac.in/ugcmoocs/moocs_courses.php


इस लिंक के माध्यम से 86 पीजी पाठ्यक्रमों और 222 यूजी पाठ्यक्रमों हासिल किए जा सकते हैं। SWAYAM के  UG और PG Courses का Archive यहाँ उपलब्ध है । 


3 # e-PG Pathshala:


https://epgp.inflibnet.ac.in/


इस लिंक के द्वारा आप बहुत ही ज़्यादा अच्छी क्वालिटी का इंटरेक्टिव e-content के 23,000 modules (e-text and video) हासिल कर सकते हैं । 


4 # e-Content courseware in UG  subjects:  


http://cec.nic.in/


यहाँ 87 UG courses का e-content  हासिल कर सकते हैं । इसमे 24,110 modules हैं । 


5 # SWAYAMPRABHA:


https://swayamprabha.gov.in/


यह 32 डीटीएच चैनलों का एक समूह है जो सभी शिक्षकों, छात्रों को कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रदर्शन कला, सामाजिक विज्ञान और मानविकी विषय, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, कानून, चिकित्सा, कृषि आदि विषयों के लिए उच्च गुणवत्ता वाला शैक्षिक पाठ्यक्रम आधारित पाठ्यक्रम उपलब्ध कराता है।


6 # CEC-UGC  YouTube channel:


https://www.youtube.com/user/cecedusat


इस यूट्यूब चैनल के माध्यम से आप ढेरों Online Lectures आसानी से हासिल कर सकते हैं । 


7 # National Digital Library:


https://ndl.iitkgp.ac.in/


यह एक digital repository है जहा आपको ढेर सारा Academic Content विभिन्न Format मे आसानी से मिल जाएगा । 


8 # Shodhganga 


https://shodhganga.inflibnet.ac.in/


यह एक digital repository platform है जहाँ Research Students के 2,60,000 Theses और Dissertations उपलब्ध हैं । पूरी scholarly community इन्हे आसानी से देख सकती है । 


9 # e-Shodh  Sindhu 


https://shodhganga.intlibnet.ac.in/


यहाँ पर आपको 15,000 core से भी ज्यादा Peer-reviewed Journals ओर कई Bibliographic, Citation और  Factual Databases मिलेंगे । ये Research Scholars के बहुत काम आएंगे । 


10 # Vidwan


https://vidwan.inflibnet.ac.in/


यहाँ आपको विशेषज्ञों का एक डेटाबेस मिलेगा जो  Funding agencies, Policymakers और research scholars से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराता है । 



Post a Comment

0 Comments