peace valley of iraq know interesting facts
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/5इस जगह के सीने में दफन हैं लाखों लोग

रहस्यों और अजब-गजब चीजों से भरी इस दुनिया में एक जगह ऐसी भी है, जिसका इतिहास जितना डराने वाला है उतना ही रोचक भी। यह जगह है पीस वैली, जहां एक-दो नहीं बल्कि 50 लाख लोग दफन हैं। (सभी तस्वीरें-सांकेतिक)
2/5दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान

यह पीस वैली इराक के प्रमुख शहर नजफ में स्थित है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। यहां दफन का काम पिछले 1,400 सालों से चल रहा है।
3/5रोजाना 250 लोगों को दफनाया जाता था

माना जाता है कि इराक के युद्ध के दौरान यहां रोजाना 200 से 250 लोगों को दफनाया जाता था। लेकिन 2010 के बाद से यह आंकड़ा कम हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रबिस्तान में अभी तक 50 लाख शिया मुस्लिमों के शवों को दफनाया जा चुका है।
4/5'खतरनाक' होने के बाद भी पॉप्युलर

आमतौर पर किसी भी कब्रिस्तान या ऐसी किसी भी जगह पर जाने से लोग डरते हैं, लेकिन आज यह पीस वैली कब्रिस्तान दुनिया का सबसे पॉप्युलर डेस्टिनेशन बन चुका है। हर साल हजारों की संख्या में लोग इसे देखने पहुंचते हैं।
5/5यहां आने वाले लोग मांगते हैं यह मुराद

इस कब्रिस्तान में एक मकबरा भी है। यहां घूमने आने वाले दुनियाभर के शिया मुस्लिम मन्नत मांगते हैं कि उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाए।

0 Comments