dsssb recruitment 2020 apply online: DSSSB recruitment 2020: निकली हैं वेकंसी,...

Published By M Salahuddin | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT
नई दिल्ली

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने कई पदों के लिए अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स डीएसएसएसबी की ऑफिशल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से 28 जनवरी, 2020 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 27 फरवरी, 2020 है।

डीएसएसएसबी इसके आधार पर जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट कम कैशियर और अन्य कई 297 खाली पदों को भरेगा। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होगा। वेकंसी की डीटेल्स आगे दी गई है।
पद का नामवेकंसी की संख्या
जूनियर स्टेनोग्रफर (इंग्लिश)2
जूनियर असिस्टेंट 25
अकाउंट्स असिस्टेंट कम कैशियर18
स्टोर कीपर6
केयरटेकर1
फी कलेक्टर/सब इंस्पेक्टर/ ऑक्शन रेकॉर्डर131
जूनियर स्टेनोग्राफर 16
असिस्टेंट बैक्टीरियोलॉजिस्ट7
टेक्निकल असिस्टेंट (ब्यूटी कल्चर)1
टेक्निकल असिस्टेंट (आर्किटेक्चर)3
टेक्निकल असिस्टेंट (इन्फर्मेशन टेक्नॉलजी इनेबल्ड सर्विस ऐंड मैनेजमेंट) 4
टेक्निकल असिस्टेंट (गार्मेंट फैब्रिकेशन टेक्नॉलजी)2
टेक्निकल असिस्टेंट (कमर्शल आर्ट)1
टेक्निकल असिस्टेंट (डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स)3
टेक्निकल असिस्टेंट (मकैनिकल)14
टेक्निकल असिस्टेंट (मेडिकल लैब टेक्नॉलजी) 4
टेक्निकल असिस्टेंट (मॉडर्न ऑफिस प्रैक्टिस) इंग्लिश2
टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल)12
टेक्निकल असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक और कम्यूनिकेशन)10
टेक्निकल असिस्टेंट (फार्मेसी)4
टेक्निकल असिस्टेंट (लाइब्रेरी साइंस)1
टेक्निकल असिस्टेंट (कंप्यूटर)28
टेक्निकल असिस्टेंट (फैशन डिजाइन)2
कुल297

कैंडिडेट्स भारत का नागरिक होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता, आयु, अनुभव आदि विज्ञापन में देख सकते हैं। आवेदकों को 100 रुपये बतौर आवेदन शुल्क अदा करना होगा।

डीएसएसएसबी भर्ती 2020: अहम तारीख

आवेदन की शुरुआती तारीख: 28 जनवरी, 2020

आवेदन की आखिरी तारीख: 27 फरवरी, 2020

DSSSB भर्ती नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



Post a Comment

0 Comments