जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करवाया है वो अपने ऐडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट mat.aima.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आइमा ने MAT Feb 2020 CBT रजिस्ट्रेशन को भी आगे बढ़ा दिया है। अब 30 जनवरी 2020 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
ऐडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आवेदक उसमें दी गई डीटेल्स को अच्छी तरह से जांचे। अगर ऐडमिट कार्ड की किसी डीटेल में गड़बड़ है तो तुरंत आइमा से संपर्क करें। ऐडमिट कार्ड केवल उन्ही आवेदकों के उपलब्ध हैं जिन्होंने 28 जनवरी तक सफलतापूर्वक आवेदन किया है और उनके आवेदन फॉर्म में कोई गलती नहीं है। आवेदकों को परीक्षा केन्द्र परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। ऐडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी 2020 को किया जा रहा है। वहीं पेपर आधारित परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी 2020 को किया जाएगा। पेपर आधारित टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2020 है जबकि कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जनवरी 2020 है।

0 Comments