इस नोटिस के मुताबिक ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद फीस का भुगतान करना होगा वरना उनका रिजल्ट स्थगित कर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र और सूची बोर्ड की वेबसाइट bsebstet2019.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा ऐसे आवेदकों की सूची भी जारी की गई है जिन्होंने एक से ज्यादा बार इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
बता दें कि बिहार स्टेट परीक्षा का आयोजन 28 जनवरी 2020 को किया गया था। बता दें कि पेपर 1 और 2 का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। पहली शिफ्ट में पेपर 1 का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक किया गया था। वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक किया गया था। इस परीक्षा में बायोमीट्रिक उपस्थिति और सभी केन्द्रों पर जैमर की व्यवस्था थी।
Bihar STET परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा। जबकि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। अगर आपने परीक्षा दी है तो आप लगातार ऑफिशल वेबसाइट को चेक करते रहें।

0 Comments