NEET PG परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर से 21 नवंबर 2019 तक चली थी वहीं परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी 2020 को दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक किया गया था। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान था प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटे गए हैं। परीक्षा में सही उत्तर के चार अंक देने और गलत उत्तर के बदले एक अंक काटने का प्रावधान था। वहीं जिन सवालों का कोई उत्तर नहीं दिया गया उनके लिए कोई अंक नहीं कटेगा।
इन वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट
1. natboard.edu.in
2. nbe.edu.in
एनबीई कई बार तय शेड्यूल से पहले ही रिजल्ट जारी कर देता है जैसे नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट 20 जनवरी को जारी होना था लेकिन इसे 15 जनवरी 2020 को जारी कर दिया गया। अब नीट पीजी के रिजल्ट जारी होने की ऑफिशल तारीख में केवल 2 दिन का समय है इसलिए अब किसी भी समय रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

0 Comments