इन पर ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी 2020 शाम 5 बजे तक किया जा सकेगा। डीआरडीओ ने फिलहाल टीयर वन 1ऑनलाइन एग्जाम की डेट घोषित नहीं की है इसकी घोषणा बाद में की जाएगी। टीयर 1 परीक्षा मे सफल होने वाले आवेदकों को टीयर 2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में किसी भी तरह की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होगा। यहां हम आपको दोनो परीक्षाओं का एग्जाम पैटर्न बता रहे हैं।
| CBT 1 Exam | सवालों की संख्या | अधिकतम अंक |
| जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 |
| जनरल अवेयनेस | 30 | 30 |
| क्वांटिटिव एप्टीट्यूड एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 |
| CBT 2 Exam | सवालों की संख्या | अधिकतम अंक |
| जनरल साइंस | 40 | 40 |
| जनरल मैथ | 40 | 40 |
| जनरल इंगलिश | 20 | 20 |
बता दें कि सीबीटी 2 परीक्षा चयन का फाइनल आधार होगा और इसे पास करने के बाद आवेदकों को जॉइनिंग के समय डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
DRDO MTS Recruitment 2019 Notification के लिए यहां क्लिक करें

0 Comments