Jee Main 2020 Admit Card Latest Update By Nta For Jee Main January 2020 Exam - Jee Main 2020: जनवरी...

सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

देश के विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination - JEE) का आयोजन किया जाता है। इस बार भी संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन जनवरी 2020 (JEE Main January 2020) में होने जा रही है। इसके लिए अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) के शेड्यूल के अनुसार, ये एडमिट कार्ड आज, 6 दिसंबर 2019 को जारी होने वाले हैं। हालांकि इसका कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। इसे एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक हम आपको इस खबर में भी देंगे।

कब होगी परीक्षा

जेईई मेन 2020 के पहले संस्करण का आयोजन 6 जनवरी 2020 से लेकर 11 जनवरी 2020 तक किया जाएगा। ये परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। 

जेईई मेन पर विवाद

कुछ दिनों पहले जेईई मेन को लेकर विवाद भी हुआ था, जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा सिर्फ गुजराती भाषा में ये परीक्षा कराए जाने पर सवाल उठाया था। केंद्र सरकार से सवाल करते हुए ममता बनर्जी ने मांग रखी थी कि बांग्ला समेत सभी क्षेत्रीय भाषाओं में ये परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए।

पहले तो एनटीए और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा इस पर कई ट्वीट्स हुए, अधिसूचनाएं जारी कर सफाई पेश की गई। बाद में मंत्रालय ने कहा कि 2021 से हिन्दी, अंग्रेजी और गुजराती समेत कुल 11 भाषाओं में जेईई मेन का आयोजन किया जाएगा। इन 11 भाषाओं में बांग्ला भी शामिल है। 

बता दें कि जेईई मेन पहले साल में एक ही बार आयोजित किया जाता था। इसे केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कराता था। लेकिन पिछली बार से इसे साल में दो बार आयोजित किया जा रहा है। ये परीक्षा अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करती है।

जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Post a Comment

0 Comments