How To Buy Island, Cost Of Island, Rules And Regulations To Buy Island, buy An Island Cheap - आप...



न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Updated Sun, 08 Dec 2019 08:58 AM IST


विवादित धर्मगुरु नित्यानंद दुष्कर्म मामले में भगोड़ा घोषित है। कानूनी कार्रवाई और सजा से बचने के लिए उसने अब दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर के पास एक द्वीप खरीद लिया है और वहां नया देश 'कैलासा' बसाया है। नित्यानंद का विवादों से पुराना नाता है। सोशल मीडिया पर भी नित्यानंद के वीडियो काफी देखे जाते हैं। एक वीडियों में नित्यानंद ने दावा किया था कि वो किसी भी जानवर से संस्कृत और तमिल में बात कर सकता है और उसने सूरज को 40 मिनट तक रोक कर रखा था।

खैर.. हम यहां आपको खास तौर पर द्वीप के बारे में बता रहे हैं। चारों ओर पानी के बीच धरती का एक भाग। शांति और प्रकृति का अद्भुत मेल। किसी द्वीप पर छुट्टियां मनाने की ख्वाहिश तो हर किसी की होती है। लेकिन अगर आपको मौका मिले तो क्या आप किसी द्वीप को खरीदना चाहेंगे? अगर हां, तो आज हम आपको बातएंगे कि आप कैसे और कहां से अपने मन का द्वीप खरीद सकते हैं? अपना द्वीप खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?




Post a Comment

0 Comments