नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
एलआईसी ने यह रिजल्ट जोन वाइस जारी किया है। इस रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है इसलिए रिजल्ट देखने के लिए किसी तरह के लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरुरत नहीं है। रिजल्ट फाइल में रोल नंबर और सफल आवेदकों के नाम दिए गए हैं। अगर आपने यह परीक्षा दी है तो अब आप रिजल्ट देख सकते हैं।
एलआईसी असिस्टेंट प्री परीक्षा रिजल्ट 2019 के साथ एलआईसी ने मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी है। इसके मुताबिक मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 17 सितंबर 2019 को जारी की गई थी।
मुख्य परीक्षा के विषय में अन्य जानकारियां कुछ समय बाद ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही जिन आवेदकों का नाम लिस्ट में शामिल नहीं है उनसे किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया जाएगा। अगर आपका नाम सफल आवेदकों की लिस्ट में शामिल है तो आपको लगातार एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट पर चेक करने की सलाह दी जाती है।
LIC Assistant Prelims Exam Result 2019 देखने के लिए क्लिक करें

0 Comments