7 brutal punishments against rape all over the world
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8कहीं पब्लिक में लटकाया जाता है तो कहीं गोलियों से उड़ाना, रेप की खौफनाक सजाएं

देश में रेप की बढ़ती वारदात और दरिदंगी के बाद देश में गुस्से का माहौल है। इसीबीच हैदराबाद गैंगरेप के आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। लोग रेप के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं। आइए ऐसे में हम कुछ देशों में रेप के लिए दी जाने वाली खौफनाक सजाओं के बारे में जानते हैं...
2/8चीन

चीन में रेप के दोषियों को मौत की सजा देने का प्रावधान है। कुछ मामलों में तो आरोपियों का गुप्तांग काट दिया जाता है।
3/8ईरान

ईरान में दोषियों को या तो फांसी की सजा दी जाती है या गोलियों से भून दिया जाता है। कुछ मामले में पीड़ित के परिवार से सुलह के बाद दोषी को सजा नहीं होती है। लेकिन इसके बावजूद दोषी को 100 कोड़े मारे जाते हैं या आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है।
4/8अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में सिर्फ चार दिनों के अंदर बलात्कारियों को गोली मारकर इंसाफ करने का नियम है।
5/8उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया में रेप जैसे अपराध के लिए कोई रियायत नहीं मिलती। रेपिस्ट को तुरंत सजा दी जाती है। रेप के दोषी शख्स के सिर में गोली मारी जाती है।
6/8सऊदी अरब

सऊदी अरब में किसी व्यक्ति को रेप का दोषी ठहराए जाने के बाद सार्वजनिक रूप से उसकी गर्दन उड़ाई जाती है।
7/8संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात में यौन हिंसा या रेप की सजा फांसी है। 7 दिनों के अंदर दोषी को सजा दे दी जाती है।
8/8मिस्र

मिस्र में रेप के दोषी शख्स को सार्वजनिक रूप से सूली पर चढ़ाया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इस जघन्य अपराध के दंड से लोगों में भय कायम हो।

0 Comments