up police constable recruitment result 2013 was announced in 2015
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/42015 में जारी हुआ था एग्जाम का रिजल्ट

UP Police Constable Result 2013: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी एवं समकक्ष भर्ती 2013 के अंतर्गत 3294 रिक्त पदों का रिजल्ट जारी किया है। इस रिजल्ट को आवेदक यूपी पुलिस की ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।
2/4पीएसी, पुलिस और फायर सर्विस में होगी भर्ती

बता दें कि इस परिणाम के तहत 1895 अभ्यर्थी आरक्षी नागरिक पुलिस, 615 आरक्षी पीएसी और फायरमैन के तहत 785 अभ्यर्थियों को चुना गया है। इस परिणाम के कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं।
3/4ये है कट ऑफ सूची

अनारक्षित श्रेणी- 313.616, अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी-307.233, अनुसूचित जाति-283.4033, अनुसूचित जनजाति-247.2333
4/4यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2019 किसी भी समय संभव

बता दें कि कुछ दिनो पहले ही यूपी पुलिस बोर्ड ने 27-28 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी की थी। रिजल्ट इसी फाइनल आंसर के आधार पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने रिजल्ट जारी होने की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। इसलिए जिन आवेदकों ने यह परीक्षा दी है उन्हें लगातार ऑफिशल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

0 Comments