indian navy recruitment 2020 apply online before 28 november
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/8इंडियन नेवी में वेकन्सी, करें अप्लाई

इंडियन नेवी ने मार्टिक रिक्रूटमेंट (MR) के लिए गैर शादीशुदा पुरुषों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती अक्टूबर 2020 बैच के लिए सेलर्स के रूप में होनी है। आइए जानते हैं पोस्ट से जुड़ी अन्य डीटेल्स...
2/8कितने पदों के लिए वेकन्सी

इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स 400 पदों के लिए निकली वेकन्सी पर अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट को अप्लाई करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर जाना होगा।
3/8पोस्ट से जुड़ी जरूरी डीटेल्स

आवेदन शुरू होने की तारीख 23 नवंबर थी और आवेदन करने व फीस पेमेंट की लास्ट डेट 28 नवंबर है। जल्दी ही ऐडमिट कार्ड जारी होगा और एग्जाम डेट भी पता चल जाएगी। मेरिट लिस्ट 21 अगस्त 2020 को रिलीज हो सकती है और ट्रेनिंग शेड्यूल अक्टूबर 2020 से शुरू हो सकता है।
4/8उम्र सीमा

कैंडिडेट्स का जन्म 1 अक्टूबर 2000 से 30 सितंबर 2003 के बीच होना चाहिए। इसमें ये दोनों डेट्स भी शामिल हैं।
5/8कितनी होगी सैलरी

शुरुआत में ट्रेनिंग पीरियड के दौरान 14,600 रुपये हर महीने स्टापेंड के तौर मिलेंगे। ट्रेनिंग ठीक से पूरी करने के बाद कैंडिडेट को डिफेंस पे मैट्रिक्स के लेवल 3 में रखा जाएगा जिसकी सैलरी 21700 से 69100 के बीच है। इसके अलावा उन्हें एमएसपी 5200 रुपये हर महीने प्लस डीए भी दिया जाएगा।
6/8क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन

कैंडिडेट का भारत सरकार की एमएचआरडी मिनिस्ट्री से मान्यता प्राप्त, बोर्ड्स ऑफ स्कूल एजुकेशन से मैट्रिकुलेशन एग्जाम पास करना जरूरी है।
7/8जॉब स्पेसिफिकेशन

Chef: इसमें कैंडिडेट को मेन्यू के हिसाब से खाना (वेज, नॉनवेज) तैयार करना और राशन का हिसाब रखना आना चाहिए। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से उन्हें दूसरी ड्यूटीज भी दी जाएंगी। Steward: इसमें कैंडिडेट को ऑफिसर्स मेसों में फूड सर्व करना होगा। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से उन्हें दूसरी ड्यूटीज भी दी जाएंगी।Hygienist: कैंडिडेट को वॉशरूम और अन्य क्षेत्रों की सफाई करनी होगी। इसके अलावा जरूरत के हिसाब से उन्हें दूसरी ड्यूटीज भी दी जाएंगी।
8/8कैसे होगा सिलेक्शन

रिक्रूट्स का सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनकी परफॉर्मेंस और स्टेट वाइज मेरिट के हिसाब से होगा। इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा और फिर मेडिकल एग्जाम में फिटनेस देखी जाएगी।
0 Comments