from samosa to ketchup banned foods across the world
(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
1/10गैर-इस्लामी है समोसा? सोमालिया में बैन, खानें की इन चीजों पर भी रोक

क्या आपको पता है कि जिस समोसे को आप भारत में बड़े चाव से खाते हैं उसपर सोमालिया में सिर्फ इसलिए बैन है कि तिकोना होने की वजह से उसको ईसाइयत का प्रतीक माना जाता है। इस वजह से एक आतंकी समूह उसको गैर इस्लामी मानता है। आइए ऐसे ही कुछ बैन के बारे में आपको बताते हैं...
2/10सोमालिया में समोसा

सोमालिया में समोसे पर रोक है। दरअसल वहां का आतंकी समूह 'अल शबाब' मानता है कि समोसा तिकोना होने की वजह से ईसाइयत का प्रतीक है। इसलिए साल 2011 से सोमालिया में समोसे पर बैन है।
3/10टमैटो केचअप

फ्रांस में सरकार ने साल 2011 से टमैटो केचअप पर रोक लगा दी है।
4/10किंडर एग्स

अमेरिका में किंडर एग्स पर रोक है। वहां 1938 में ऐसी सभी कैंडीज पर रोक लगा दी गई थी जिसमें अपोषक चीजें भरी होती हैं।
5/10चुइंगम

वहां साफ-सफाई को ध्यान में रखते हुए सभी प्रकार के चुइंगम पर रोक है।
6/10जेली मिनि कप

यूके और यूरोपीय यूनियन के बाकी देशों में जेली मिनि कप्स पर रोक है। दरअसल इसमें ई-425 नाम का कॉन्टेंट पाया जाता है जिसकी वजह से यह बैन है। बच्चे और बड़े लोगों का इससे गला चोक होने का डर रहता है।
7/10अमेरिका और इंग्लैंड में घोड़े का मांस

वैसे इटली और कई यूरोपीय देशों में घोड़े का मांस बड़े चाव से खाया जाता है लेकिन अमेरिका और इंग्लैंड में इस पर रोक है।
8/10गैर पाश्चरीकृत कच्चा दूध और डेयरी उत्पाद

कनाडा और अमेरिका के 22 राज्यों में गैर पाश्चरीकृत दूध और सभी प्रकार के गैर पाश्चरीकृत डेयरी प्रॉडक्ट्स पर रोक है। इसका वास्तविक कारण इसमें मौजूद रोगाणु होते हैं जिसकी वजह से ई-कोली और फूड पॉइजनिंग हो सकता है।
9/10हैगिस

स्कॉटलैंड में स्कॉच के बाद कोई चीज मनपसंद होती है तो वह है हैगिस। इस पर अमेरिका में 40 से ज्यादा सालों से रोक है। इसके खिलाफ सख्त कानून है। यह भेड़ के दिल, कलेजी और फेफड़े से बनाया जाता है। इसमें कई तरह के मसाले मिलाए जाते हैं।
10/10हंस की कलेजी का बना व्यंजन

ज्यादातर यूरोपीय देशों, अमेरिका और यूके में हंस की कलेजी से बने व्यंजन पर रोक है। ऐसा माना जाता है कि इसको बनाने के लिए हंस के साथ क्रूरता की जाती है, इसलिए ऐसे लग्जारी खाने का सेवन अमानवीय हरकत है।

0 Comments