नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
UP Board Practical Exam 2019 से जुड़े इस नोटिफिकेशन को आप यूपी बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं। इस नोटफिकेशन के अनुसार पहले चरण के प्रैक्टिकल एग्जाम्स का आयोजन 15 दिसंबर 2019 से 29 दिसंबर तक किया जाएगा। यह प्रैक्टिकल एग्जाम आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल इनके सम्मुख आने वाले मंडलों में आयोजित होगा।
इसी तरह दूसरे चरण के प्रैक्टिकल एग्जाम का आयोजन 30 दिसंबर 2019 से 13 जनवरी 2020 तक होगा। इसमें अलीगढ़ मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर मंडल शामिल हैं। बता दें कि इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम में 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक और 50 प्रतिशत बाहरी परीक्षक देंगे। इंटरमीडिएट की खेल और शारीरिक शिक्षा का प्रैक्टिकल एग्जाम प्राधानाचार्य संपन्न करवाएंगे।
हाईस्कूल की प्रैक्टिकल परीक्षाएं हर साल की तरह विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश बोर्ड मार्च 2020 से वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कर रहा है।
UP Board Practical Date 2019 से जुड़ा नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए क्लिक करें

0 Comments