नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
फाइनल आंसर के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने हालांकि रिजल्ट की तारीख का खुलासा नहीं किया है लेकिन अब किसी भी समय रिजल्ट घोषित हो सकता है। कुछ समय पहले यूपी पुलिस बोर्ड के अधिकारी ने मीडिया में दिए अपने बयान में बताया था कि रिजल्ट तैयार है और इसे जारी करने की तैयारी की जा रही है। जिन आवेदकों ने यह परीक्षा दी है उन्हें लगातार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट uppbpb.gov.in. चेक करने की सलाह दी जाती है।
बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगले चरण में फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड होगा। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने पिछले साल अक्टूबर में नागरिक आरक्षी के 31,360 और पीएसी के 18,208 पर आवेदन मंगाए थे। इस परीक्षा के लिए 19 लाख से ज्यादा आवेदकों ने आवेदन किया था। केवल लिखित परीक्षा पास करना ही नौकरी की गारंटी नहीं है आवेदकों को अगले चरणों को भी पार करना होगा। अगले किसी चरण में फेल होने से आप भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।

0 Comments