the tale of new zealand’s famous cardona bra fence

1/4

शहर जहां है ब्रा की 'दीवार' Bradrona, पढ़िए रोचक कहानी

शहर जहां है ब्रा की 'दीवार' Bradrona, पढ़िए रोचक कहानी

न्यू जीलैंड में है एक ब्रा की दीवार जिसको Cardona Bra Fence के नाम से जाना जाता है। यह न्यू जीलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। Cardona Bra Fence वह जगह है जहां आपको हर शेप, साइज और पैटर्न की ब्रा जरूर मिल जाएगी। इसकी कहानी बहुत रोचक है। आइए आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं...

2/4

​रहस्यमय है कहानी

​रहस्यमय है कहानी

पर्यटकों के लिए आकर्षण का यह मुख्य केंद्र सेंट्रल ओटागो में है। इसका इतिहास बड़ा विचित्र है। साल 1999 की बात है। ओटागो के कार्डोना वैली रोड पर एक बाड़ है। एक दिन आसपास रहने वाले लोगों ने रहस्यमय तरीके से बाड़ पर चार ब्रा लटकती हुई पाई। बाद में अगल-बगल के लोगों ने भी वहां ब्रा डालनी शुरू कर दी। धीरे-धीरे वह बाड़, ब्रा की दीवार सी बन गया। पर्यटक भी वहां आकर अपने अंडरगार्मेंट्स को उतारकर रख देते हैं। अब तो वहां ब्रा टांगना एक परंपरा सी बन गया है।

3/4

​ब्रा की चोरी

​ब्रा की चोरी

बाद में एक चोर ने रात के समय ब्रा चुराना शुरू कर दिया। लेकिन हर बार जितनी ब्रा चोरी होती, लोग उससे ज्यादा ब्रा लाकर टांग देते। इस तरह से वह बाड़ इतना मशहूर हो गया कि उसकी वजह से ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया। इस वजह से ब्रा की उस दीवार को मुख्य राजमार्ग से हटाकर अंदर कर दिया गया।

4/4

यूं पड़ गया Bradrona नाम

यूं पड़ गया Bradrona नाम

2015 में ब्रेस्ट कैंसर के लिए फंड जुटाने के मकसद से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। तब से उसका नाम Bradrona पड़ गया। उसके बाद उस क्षेत्र में और न्यू जीलैंड में कई जगह ब्रा की उसी तरह का और दीवार बन गई। लेकिन फिर भी लोगों के आकर्षण का केंद्र असल वाली ब्रा की 'दीवार' ही है।



Post a Comment

0 Comments