नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:
बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2019 को शुरू हुई थी जो 19 सितंबर 2019 तक चली थी। जिन आवेदकों ने पदों के लिए आवेदन किया था वो अब मेरिट सूची देख सकती हैं। रिजल्ट को ऑनलाइन देखा जा सकता है और इसमें आवेदक को जिला और पद का चयन करके क्लिक करना है और रिजल्ट सामने आ जाएगा। रिजल्ट को कोई भी जाकर देख सकता है इसके लिए किसी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत नहीं है।
रिजल्ट में आवेदक का ऑफिस रजिस्ट्रेशन नंबर, आवेदक का नाम, पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, जिला, वर्ग आदि की डीटेल दी गई है। यह लिस्ट कंप्यूटर द्वारा तैयार की गई है। इसमें जिला और पद चुनने बाद उस इलाके के लिए चुनी गई आवेदकों की लिस्ट सामने आ जाएगी।

0 Comments