ख़बर सुनें
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जजारी कर दिए हैं। उम्मीदवार के लिए परीक्षा 20 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। कुल 11,845 उम्मीदवार, जिन्होंने प्रीलिम्स क्वालिफाई किया है, सितंबर में मुख्य परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे।
परीक्षा एक लिखित परीक्षा है, जो साक्षात्कार के साथ-साथ मुख्य परीक्षा का एक हिस्सा है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और अन्य केंद्रीय सेवाओं (समूह 'ए' और समूह 'बी') के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। सिविल सेवा परीक्षा के लिए हर साल 10 लाख के करीब उम्मीदवार पंजीकरण करते हैं। यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में शामिल हैं: प्रारंभिक परीक्षा, साक्षात्कार / व्यक्तित्व परीक्षण।
पिछले साल, मुख्य लिखित परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में आयोजित की गई थी। 14 हजार के करीब उम्मीदवारों में से कुल 1,994 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी और साक्षात्कार के लिए पात्र थे।
ये भी पढ़ें- ड्रीम जॉब का सपना होगा पूरा, इस क्षेत्र में 2023 तक निकलेंगी 10 लाख नौकरियां
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

0 Comments