(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
2/8मेथायोनिलथ्रोनिल....

इंसान के शरीर में एक प्रोटीन पाया जाता है टिटिन। इसका पूरा रासायनिक नाम 189,819 अक्षरों वाला है जिसको बोला जाए तो बोलने में साढे तीन घंटे लगेंगे।
3/8लोपैडोटेमाकोसेलेकोगैलेओक्रैन.....

ईसा पूर्व ग्रीक के बड़े लेखकों में एक आरिस्तोफेनिज थे। उन्होंने असेंबलीविमिन नाम से एक नाटक लिखा था जो 391 ईसा पूर्व में प्रकाशित हुआ था। मूल ग्रीक शब्द में तो 171 अक्षर हैं लेकिन जब इसका इंग्लिश में अनुवाद किया गया तो 183 अक्षर हुए। यह शब्द एक मांसाहारी डिश के लिए इस्तेमाल होता है जिसमें कई तरह के फ्राइड मीट होते हैं।
4/8न्यूमनोलट्रमेक्रसकोपकसिलकोवोलकेनोकोनॉसस

किसी बड़ी डिक्शनरी में पाया जाने वाला यह सबसे बड़ा शब्द है। इसमें 45 अक्षर है। यह सिलिकॉसिस का विस्तृत वर्जन है। यह उस बीमारी का पूरा वैज्ञानिक नाम है जिसमें बहुत ही सूक्ष्म सिलिका कणों के सांस के साथ अंदर जाने से फेफड़ा सूज जाता है। वैसे इस शब्द को फालतू माना जाता है।
5/8पैरास्ट्रैटायोसफिकमाय स्ट्रैटियोस्फीकमायडिस

42 अक्षरों के सबसे लंबे इस द्विपद संरचना वाले शब्द का इस्तेमाल थाइलैंड में पाई जाने वाली एक मक्खी के लिए इस्तेमाल होता है। यह मक्खी मुश्किल से 5 से 8 दिनों तक जिंदा रहती है।
6/8सूडोसूडोहाईपोपैराथायराइयोडिजम

30 अक्षरों का यह शब्द थायरॉइड विकार के लिए इस्तेमाल होता है।
7/8फ्लॉकसिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन

यह अंग्रेजी का सबसे लंबा गैर तकनीकी शब्द है। यह पांच लैटिन रूटों का मिश्रण है। इसका मतलब होता है कि किसी चीज के बारे में ऐसे बात करना जैसे उसका कोई महत्व ही न हो। इसी शब्द का इस्तेमाल आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने करके सभी को उलझा दिया।
8/8सबडरमेटोग्लाइफिक

17 अक्षरों वाला यह सबसे बड़ा आइसोग्राम है। आइसोग्राम उस शब्द को कहा जाता जिसमें हर अक्षर सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल हुआ हो। यह ऐसी त्वचीय संरचना को परिभाषित करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसके आधार पर फिंगरप्रिंट्स की गोलाकार छल्ले जैसी संरचनाओं के पैटर्न को निर्धारित किया जाता है।


0 Comments