(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
2/11दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन

अमेजन दुनिया का सबसे बड़ा उष्णकटिबंधीय वर्षावन है। यह 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह इतना बड़ा है कि यूके और आयरलैंड का मिलाकर 17 गुना हिस्सा इसमें समा जाए।
फोटो: साभार GettyImages
3/11दक्षिण अमेरिका में है अमेजन

अमेजन का जंगल दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, बोलिविया, पेरु, एक्वाडोर, कोलम्बिया, वेनेजुएला, गुयाना, सुरीनाम और फ्रेंच गुआना तक फैला हुआ है।
4/11अमेजन नदी

इस वर्षावन के उत्तरी हिस्से में अमेजन नदी बहती है। यह सैकड़ों जलमार्गों का जाल है जो 6,840 किलोमीटर में फैला हुआ है। अधिकतर वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हैं कि अमेजन दुनिया में नील नदी के बाद दुनिया की सबसे लंबी नदी है।
फोटो: साभार gettyImages
5/11अमेजन नदी को पार करने वाला इंसान

स्लोवेनिया के एक तैराक मार्टिन स्ट्रल ने साल 2007 में एक रेकॉर्ड बनाया। उन्होंने 66 दिनों में पूरी अमेजन नदी को पार किया। दिन के 10 घंटे वह पानी के बल पर आगे बढ़ते थे।
6/11अमरिंडियन जनजाति

यहां करीब 400 से 500 अमरिंडियन जनजातियां रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि इनमें से करीब 50 जनजातियों का बाहरी दुनिया से कभी संपर्क नहीं हुआ है।
फोटो: साभार GettyImages
7/11समृद्ध पारितंत्र

अगर अमेजन को हरियाली और जीव-जंतुओं का भंडार कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। वहां करीब पेड़-पौधे की 40,000 प्रजातियां, पक्षियों की 1,300 से ज्यादा प्रजातियां, मछलियों की 3,000 प्रजातियां, दूध देने वाले जानवरों की 430 प्रजातियों और करीब 25 लाख अलग-अलग प्रकार के कीड़े-मकोड़े पाए जाते हैं।
8/11खतरनाक प्राणियों का घर

अमेजन का जंगल कुछ आकर्षक और जानलेवा प्राणियों का घर है। यहां ऐसी मछली पाई जाती है जिसके शरीर से 800 वोल्ट्स तक की बिजली पैदा होती है। उसे इलेक्ट्रिक ईल के नाम से जाना जाता है। मांस खाने वाली मछली, जहरीले मेढक, जगुआर और बहुत ही जहरीले सांप भी यहां पाए जाते हैं।
9/11अजूबी मछली

अमेजन नदी में एक अनोखी मछली पाई जाती है। उसका नाम पिरारुकु (Pirarucu) है जिसे अरापाइमा या पाइचे (arapaima or paiche) के नाम से भी जाना जाता है। यह मछली इंसान और अन्य मछलियों को भी खा जाती है। इसकी अधिकतम लंबाई 3 मीटर हो सकती है। इसके दांत इसकी जुबान पर और इसकी मुंह के ऊपरी हिस्से पर होते हैं। मीठे पानी में पाई जाने वाली दुनिया की यह सबसे बड़ी और लंबी मछली होती है।
फोटो: साभार GettyImages
10/11धरती का फेफड़ा

प्राकृतिक सौंदर्य से भरा इस इलाके को 'धरती का फेफड़ा' भी कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि दुनिया का 20 फीसदी से ज्यादा ऑक्सीजन अकेले अमेजन के जंगल से मिलता है। यहां की हरी-भरी वनस्पतियां कार्बन डाई ऑक्साइड को सोख लेती हैं और बदले में बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ती हैं।
फोटो: साभार GettyImages


0 Comments