(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
2/5हॉर्सटेल फॉल

इस झरने का असल नाम है हॉर्सटेल फॉल जो कैलिफॉर्निया के योसेमाइट नैशनल पार्क में है। योसेमाइट नैशनल पार्क में दुनिया की सबसे बड़ी ग्रैनाइट की मोनोलिथ (एक ही विशालकाय चट्टान) चट्टान है। उसके पूरब की ओर यह झरना बहता है। इस झरने में दो धाराएं एक-दूसरे के अगल-बगल में बहती हैं। यह झरना मौसमी झरना है जो सिर्फ ठंडी के मौसम में बहता है। आमतौर पर फरवरी में यह झरना बहता है। उस समय ऐसा मौसम होता है कि बर्फ की चादर जम जाती है और इतना तापमान भी होता जिससे वह धीरे-धीरे पिघलने लगता है।
(फोटो: साभार GettyImages)
3/5आग का झरना

आमतौर पर फरवरी के दूसरे हफ्ते में झरना अद्भुत नजारा पेश करता है। शाम में जब सूरज के डूबने का समय आता है तो अल कैपिटैन और हॉर्सटेल फॉल पर दिल की आकृति दिखती है। धीरे-धीरे दिल की आकृति सिकुड़ती जाती है और उस समय तक सिकुड़ती रहती है जब तक झरने पर प्रकाश की किरण नहीं पड़त हैं। जब प्रकाश की किरणें झरने पर गिरतीं है तो झरना चमकने लगता है। ऐसा लगता है कि झरने से पानी नहीं गिर रहा हो बल्कि आग गिर रही है। इसलिए इस झरने को Firefalls या आग का झरना भी कहा जाता है। जब सूरज की किरण झरने पर पड़ती है तो वह नारंगी रंग का नजर आता है और सूर्यास्त के समय गुलाबी रंग का।
फोटो: साभार GettyImages
4/5तो नहीं दिखता है 'आग' का झरना

अगर परिस्थिति अनुकूल नहीं होती है तो झरने में चमक नहीं दिखती है। झरने में चमक दिखने के लिए सूर्यास्त के समय आसमान का बिल्कुल साफ होना जरूरी होता है। अगर बर्फ गिर रही है, बारिश हो रही है या फिर आसमान में अगर बादल छाए हों तो सूर्य की किरणें झरने तक नहीं पहुंच पाती हैं और वह प्रकाशमय नहीं होता। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो झरना प्रकाश की किरणों की वजह से करीब 10 मिनट तक चमकता है।
फोटो: साभार GettyImages
5/5युद्धकाल में हॉस्पिटल बना प्रसिद्ध होटल

पार्क ग्राउंड में लग्जरी होटल 'आवेनी (Ahwahnee Hotel)' है। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी नौसेना को यह होटल पट्टे पर दे दिया गया था। नौसेना ने उसे अस्पताल के तौर पर इस्तेमाल किया था। वैसे तो वहां सिर्फ मानसिक रोगों का उपचार करने की योजना था लेकिन बाद में अन्य चिकित्सीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
फोटो: साभार GettyImages


0 Comments