Happy Independence Day Wishes: Independence Day 2019 Wishes, Messages And SMS In Hindi

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

सांकेतिक तस्वीरेंसांकेतिक तस्वीरें
15 अगस्त का दिन भारतीय लोकतंत्र और हर भारतीय के लिए काफी खास दिन है। यही वह दिन है जब भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। इसी वजह से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। आज के समय में भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आज देश 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आइए जानते हैं कि इस मौके पर कैसे अपने दोस्तों और प्रिय लोगों को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दें...

1. आइए इस स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करने का संकल्प लें।



2. मैं अपनी मातृभूमि भारत को सलाम करता हूं। आज मैं जो भी हूं, जहां भी हूं, इसी की वजह से हूं। आइए हम अपने प्यारे देश के लिए कुछ करने का संकल्प लें।

3. हमें इस महान राष्ट्र का हिस्सा बनने पर गर्व है और सम्मानित महसूस करते हैं। हर किसी को स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

4. स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा मौका है जिसका हमें जश्न भी मनाना चाहिए और उनलोगों को याद भी करना चाहिए जिनके संघर्ष के बदौलत यह हमें मिला है।

5. अनेकता में एकता इस राष्ट्र को और महान बनाता है। हर किसी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

6. आइए इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हम खुद को अपराध, भ्रष्टाचार, भय और जातिवाद से खुद को मुक्त करने का संकल्प लें।

7. उत्कर्ष भारत, अखंड भारत, जय हिंद

8. आइए आज हम अपने देश के उन नायकों को याद करें जिन्होंने हमारी आजादी और देश की एकता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

9. हर भारतीय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। आइए भारत को और अधिक मजबूत एवं समृद्ध राष्ट्र बनाएं। भारत भूमि प्रणाम

10. सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा-भारतीय होने पर गर्व है! जय हिंद, जय भारत, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं



Post a Comment

0 Comments