Weekly Current Affairs Quiz in Hindi 20 May to 26 May 2019

जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.


1. किस देश के सातवें बादशाह और फुटबॉल दिग्गज सुल्तान अहमद शाह का 22 मई 2019 को 88 साल की उम्र में निधन हो गया?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    मलेशिया
d.    बांग्लादेश


2. श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने हाल ही में और कितने महीने के लिये बढ़ा दिया?
a.    दस महीना
b.    सात महीना
c.    एक महीना
d.    चार महीना


3. मध्य प्रदेश की किस सीट पर बीजेपी के नेता कृष्णपाल सिंह ने कांग्रेस के नेता ज्योतिराव सिंधिया को हराकर चुनाव जीता है?
a.    गुना
b.    ग्वालियर
c.    मोरेना
d.    भोपाल

4. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया?
a.    वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी
b.    एन॰टी॰ रमाराव
c.    चंद्रबाबू नायडू
d.    एन॰ किरण कुमार रेड्डी

5. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत दर्ज की है?
a.    52
b.    59
c.    62
d.    70


6. हाल ही में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) कमाई के मामले में किस इंडियन कंपनी को पछाड़कर देश की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है?
a.    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
b.    टाटा मोटर्स लिमिटेड
c.    हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
d.    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

7. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार प्राप्त हुआ है?
a.    जोखा अलार्थी
b.    जेमिमा अर्नोल्ड
c.    केविन जूड
d.    एम्ब्रिशिया पार्कर


8. हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने दक्षिण कोरिया और किस देश को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल बेचे जाने के लिए मंज़ूरी दी?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    रूस
d.    जापान

9. जोको विडोडो हाल ही में दूसरी बार किस देश के राष्ट्रपति बने हैं?
a.    इंडोनेशिया
b.    भूटान
c.    इराक
d.    फिनलैंड

10. पाकिस्तान ने 20 मई 2019 को राजनयिक मोईन उल हक को किस देश में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है?
a.    नेपाल
b.    चीन
c.    भारत
d.    रूस


उत्तर:-


1.c. सुल्तान अहमद
विवरण:मलेशिया के सातवें बादशाह और फुटबाल दिग्गज सुल्तान अहमद शाह का 22 मई 2019 को 88 साल की उम्र में निधन हो गया. अहमद शाह मध्य पहांग राज्य के पांचवें सुल्तान भी थे.


2.c. एक महीना
विवरण:श्रीलंका में ईस्टर रविवार पर हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद देश में लागू किये गये आपातकाल को 22 मई 2019 को राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक महीने के लिये और बढ़ा दिया.


3. a. गुना
विवरण: मध्य प्रदेश की गुना लोकसभा सीट से चार बार सांसद रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को करारी हार मिली है. भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को 125549 वोट से हरा दिया है.

4. c. चंद्रबाबू नायडू
विवरण: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 23 मई 2019 को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है.

5. c. 62
विवरण: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 64 सीटें मिली हैं, जिसमें से 62 सीटें बीजेपी और 2 अन्य दल के हिस्से आईं. वहीं, सपा ने 5 और बसपा ने 10 सीटों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस केवल 1 सीट पर विजयी रही.


6. a. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
विवरण: 2018-19 में आरआईएल की कमाई 6.23 लाख करोड़ रुपये रही जबकि आईओसी ने 6.17 लाख करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही आरआईएल कमाई, मुनाफा और बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से भारत की शीर्ष कंपनी बन गई है.

7. a. जोखा अलार्थी
विवरण: ओमान की लेखक, जोखा अलार्थी ने "सेलेस्टियल बॉडीज़" के लिए प्रतिष्ठित मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार जीता, जो एक मरुस्थलीय देश की तीन बहनों की कहानी है जो अपने गुलामियत भरे अतीत और संकीर्ण आधुनिक दुनिया का सामना करती हैं.


8. d. जापान
विवरण: संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल ही में दक्षिण कोरिया और जापान को एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल बेचे जाने के लिए मंज़ूरी दी. इस विक्रय की लागत करीब 600 मिलियन डॉलर है.

9. a. इंडोनेशिया
विवरण: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है. निर्वाचन आयोग को 17 अप्रैल 2019 को हुए चुनावों की घोषणा 22 मई को करनी थी, लेकिन अशांति की आशंका के कारण परिणाम का पहले ही खुलासा कर दिया गया.

10. c. भारत
विवरण: पाकिस्तान ने 20 मई 2019 को राजनयिक मोईन उल हक को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया है. यह जानकारी पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने देते हुए कहा कि भारत से द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से नई दिल्ली देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है.


Download our Current Affairs& GK app from Play Store/For Latest Current Affairs & GK, Click here


 


 



Post a Comment

0 Comments