(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)
2/13फ्रांस

फ्रांस में ऐसे नामों की अनुमति नहीं है जिसके बारे में कोर्ट का मानना है कि जिंदगी भर उसकी वजह से मजाक उड़ाया जा सकता है। वहां प्रतिबंधित कुछ नाम इस प्रकार से हैं...
Nutella
Strawberry
Deamon
Prince William
Mini Cooper
फोटो: साभार GettyImages
3/13जर्मनी

जर्मनी में भी बच्चों का नाम रखने का सख्त नियम है। उनमें से कुछ इस तरह से हैं...
Matti
Osama Bin Laden
Adolf Hitler
Kohl
Stompie
फोटो: साभार GettyImages
4/13स्विटजरलैंड

स्विटजरलैंड में भी नामों की मंजूरी लेनी पड़ती है। वहां जिन नामों पर रोक है, उनमें से कुछ इस तरह से हैं...
Judas
Chanel
Paris
Schmid
Mercedes
फोटो: साभार GettyImages
5/13आइसलैंड

आइसलैंड में माता-पिता को अपने बच्चे का नाम जन्म के छह महीने के अंदर नैशनल रजिस्ट्री को जमा करना होता है। अगर नाम रजिस्ट्री की मंजूर नामों की लिस्ट में शामिल नहीं है तो पैरंट्स को आइसलैंड की नाम रखने वाली कमिटी से मंजूरी लेनी होती है। वहां कुछ प्रतिबंधित नाम इस तरह से हैं...
Zoe
Harriet
Duncan
Enrique
Ludwig
फोटो: साभार GettyImages
6/13डेनमार्क

डेनमार्क में नामों की पहले से एक लिस्ट में से कोई नाम चुनना होगा। उसके अलावा आप कोई और नाम नहीं रख सकेंगे। वहां प्रतिबंधित नामों में से कुछ इस तरह से हैं...
Jakopb
Asleiy
Anus
Monkey
Pluto
फोटो: साभार GettyImages
7/13नॉर्वे

नॉर्वे में जिन नामों पर रोक हैं उनमें से कुछ निम्न हैं...
Hansen
Johansen
Olsen
Hugen
Larsen
फोटो: साभार GettyImages
8/13स्वीडन

स्वीडन में नामों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे पहले नाम पर रोक है जिससे या तो किसी दूसरे को तकलीफ पहुंचती हो या फिर इसके इस्तेमाल करने वाले को। वैसे कुछ नाम इस तरह से हैं...
Metallica
Superman
Ikea
Elvis
Brfxxccxxmnpcccclll
mmnprxvclmnckssqlbb11116
फोटो: साभार GettyImages
9/13मलयेशिया

मलयेशिया में उन नामों पर रोक है जो किसी जानवर के नाम हैं, संख्या के नाम हैं, शाही या मानद नाम हैं या फिर खाने के लायक न समझे जाने वाले खानों के नाम हैं या जो अपमानजनक लगे। कुछ प्रतिबंधित नाम इस तरह से हैं...
Chinese Ah Chwar इसका अर्थ सांप होता है
Woti इसका अर्थ संभोग होता है
Khiow Khoo इसका अर्थ कूबड़ होता है
Chow Tow इसका अर्थ बदबूदार सिर होता है
Sor Chai इसका अर्थ पागल होता है
फोटो: साभार GettyImages
10/13मेक्सिको

मेक्सिको के सोनोरा में बच्चों के 61 नाम पर रोक है। ये वैसे नाम हैं जो अपमानजनक लगते हैं या फिर जो अर्थहीन हैं या जिनको चिढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अथॉरिटीज ने बताया, उनका मकसद है कि बच्चों को कोई उनके नाम से परेशान न करें।
Rambo
Escroto
Hermione
Batman
फोटो: साभार GettyImages


0 Comments