RBSE 8th Result 2018: Rjasthan Board Class 8th 2018 Result is declared here you can check

नई दिल्लीः बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन राजस्थान (BSER) की ओर से क्लास 8वीं का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी कर दिया गया। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जानने के लिए बोर्ड की ऑफिशल साइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर लॉगिन कर सकते हैं। इस साल मार्च में हुई क्लास 8वीं की परीक्षाओं में लगभग 11.72 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।





पिछले साल इन परीक्षाओं में लगभग 10.97 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे। इस साल छह पेपर हुए, जिनमें तीन पेपर भाषा (अंग्रेजी, हिंदी और अपनी चॉइस से संस्कृत या उर्दू आदि) के साथ गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान के पेपर शामिल थे।

महत्वपूर्ण विवरण



राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन की स्थापना साल 1957 में जयपुर में हुई थी। इसका लक्ष्य राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों द्वारा स्टूडेंट्स को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करना है। इसका मुख्यालय इस समय अजमेर में है। राजस्थान बोर्ड द्वारा क्लास 8, 10 व 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करवाई जाती हैं। इसके कई जिलों जैसे भरतपुर, बीकानेर, दौसा, चुरू, धौलपुर, जयपुर, सीकर, श्री गंगानगर, उदयपुर आदि में ऑफिस हैं। यहां बता दें कि स्टूडेंट्स क्लास 8वीं के रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी बोर्ड के ऑफिशल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।



Post a Comment

0 Comments