वैकेंसी: IIT कानपुर में असिस्टेंट...

इलाहाबाद। कानपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आईआईटी में प्रशासनिक व तकनीकी संवर्ग के लिए भर्ती शुरू की गई है। भर्ती कई अलग-अलग पदों के लिए है और कॉलेज प्रशासन ने इन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

vacancies at IIT Kanpur for assistance registrar and many other post

संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर आप संस्थान व भर्ती के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। संस्थान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इनमे सबसे खास भर्ती असिस्टेंट रजिस्ट्रार की है। जबकि इसके साथ तकनीकी संवर्ग के पद भी खाली हैं। आवेदन करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते है।

लिंक - http://www.iitk.ac.in/new/recruitment
लिंक - https://oag.iitk.ac.in/Oa_Rec_Pg/

किन पदों पर होगी भर्ती
आईआईटी में प्रशासनिक व तकनीकी संवर्ग के लिए कई पद खाली हैं जिन पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। इनमें - 1- जूनियर असिस्टेंट - 21 पद
2 - असिस्टेंट रजिस्ट्रार - 4 पद
3 - स्टूडेंट काउंसलर - 3 पद
4 - सिक्यूरिटी ऑफिसर - 1 पद
5 - असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर - 1 पद
6 - जूनियर सुपरिटेंडेंट - 4 पद
7 - जूनियर टेक्नीशियन - 37 पद
8 - फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर - 4 पद
9 - जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल - 1 पद

अभ्यर्थी अपना आवेदन संस्थान की वेबसाइट पर कर सकते हैं। संस्थान की वेबसाइट पर सभी पदों की जानकारी व उनसे संबंधित योग्यता दी गई है। दिए गए निर्देशों का पालन करें और ऑनलाइन आवेदन करें।



Post a Comment

0 Comments